बड़ी खबर आ रही है कोलकाता से जहाँ एक युवक अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए मैडिटेशन शुरू किया तो मैडिटेशन करते हुए उसे दो और समस्या याद आ गई।
दरअसल, अपनी समस्या को लेकर काफ़ी परेशान था और उसे उसका हल कहीं नहीं मिल रहा था जिसके बाद उसे एक गुरु ने बताया कि दिमाग़ को शांत करो तो समस्या का हल ख़ुद दिखेगा, जिसके बाद दिमाग़ शांत करने के लिए युवक ने मैडिटेशन शुरू तो किया मगर उसके दिमाग़ ने और समस्याएँ गिना दीं।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए “युवक को अचानक एक और समस्या याद आ गयी“।
फ़िलहाल युवक नई समस्याओं का हल ढूँढने के लिए और मैडिटेशन कर रहा है।