दोस्तों, अर्जुन कपूर की नई फ़िल्म नो एंट्री 2 एक 4D फ़िल्म होने वाली है। दरअसल, जैसे ही लोगों को पता चलेगा कि नो एंट्री 2 में अर्जुन कपूर हैं, कोई भी थिएटर में एंट्री नहीं करेगा और सबको 4D एक्सपीरियंस मिल जाएगा। दरअसल, फ़िल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर बहुत समय से एक 4D फ़िल्म बनाना चाहते थे लेकिन अपने बेटे अर्जुन कपूर की फ्लॉप फ़िल्मों पर ख़र्चा कर-करके उनके पास 2D फ़िल्म बनाने के भी पैसे नहीं बचे। इसलिए उन्होंने जान्हवी कपूर से थोड़े पैसे उधार लेकर 4D फ़िल्म बनाने का ये तरीक़ा अपनाया। फ़िल्म में अर्जुन कपूर के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी होने वाले थे लेकिन फ़िल्म की अनाउंसमेंट को भी 4D एक्सपीरियंस बनाने के लिए दिलजीत दोसांझ ने फ़िल्म में एंट्री करने से मना कर दिया।
अर्जुन कपूर की नई फ़िल्म नो एंट्री 2 होगी एक 4D फ़िल्म
