अभी तू देदे मैं घर जा कर UPI करता हूँ बोलने वाला दोस्त महीने भर से नहीं गया घर

बड़ी ख़बर आ रही है लखनऊ से जहाँ खाने का बिल दोस्त से भरवा कर युवक ने कहा था घर पहुंचते ही UPI कर देगा मगर फिर युवक महीने भर से घर ही नहीं पहुँचा।

दरअसल, युवक हर बार यही करता था पहले दोस्तों के पैसों से खा लेता और फिर कहता घर जा कर upi करता हूँ जिससे दोस्त भी भूल जाते, मगर इस बार दोस्त युवक के पीछे पड़ गया और हर थोड़ी देर में पूछने लगा कि वो घर पहुँचा और युवक भी पैसे लौटाने के डर से घर नहीं पहुँच रहा था, युवक कभी दूसरे दोस्त के यहाँ, कभी रिश्तेदारों के यहाँ रहने लगा।

फ़ॉक्सी सूत्रों की माने तो “सिर्फ़ घर ना पहुँचने के लिए युवक फुटपाथ में रहने लगा है“।

फ़िलहाल, सारे पैसे ख़त्म होने जाने के बाद युवक घर जाने के लिए दूसरे दोस्तों से यधारी माँग रहा है और कह रहा है घर पहुँच कर UPI कर दूँगा।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *