बड़ी खबर आ रही है नोएडा से, जहाँ बॉस की गालियों से परेशान होकर कंटेंट क्रिएटर बना युवक, कमेंट्स में और ज़्यादा गालियाँ मिलने पर वापस बॉस से नौकरी माँगने लगा।
दरअसल, बीटेक करके युवक की बड़ी मुश्किल से 3.2 लाख पर एनम की नौकरी लगी थी। जिसके बदले बॉस उससे 12–12 घंटे काम करवाते और अपना सारा फ्रस्ट्रेशन उसको गालियाँ देकर निकालता। जिससे युवक इतना परेशान हो गया कि वो नौकरी छोड़ कंटेंट क्रिएटर बन गया। लेकिन जब उसे कमेंट्स में और ज़्यादा गंदी-गंदी गालियाँ मिलने लगीं, तो वो वापस बॉस के पास जाकर नौकरी माँगने लगा।
फॉक्सी से बात करते हुए, युवक ने कहा, “इतनी गालियाँ तो मुझे मेरे बॉस ने नहीं दीं, इन इंस्टाग्राम वालों ने तो मेरा अर्जुन कपूर बना दिया ”।
फिलहाल, बॉस उसके ही कमेंट सेक्शन की गालियां उसे देकर भगा रहा है।




