बड़ी खबर आ रही है फरीदाबाद से जहाँ एक सोसाइटी के लोगों के रात भर रील देखने के चलते चौकीदार ने अपनी स्लीप साइकिल ठीक कर ली।
दरअसल, चौकीदार रात भर जागता था और दिन में सोता था, मगर ऐसा ही सोसायटी के लोग भी करने लगे जो दिन में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर सोते थे और रात भर रील देखते थे।सभी घरों में लाइट ऑन दिखती, जिसके चलते चोरों ने भी उम्मीद छोड़ दी और चौकीदार रात भर आराम से सोने लगा।
फॉक्सी से बात करते हुए चौकीदार ने कहा “इनकी नौकरी AI खा लेगा और मेरी नौकरी ये रात भर उल्लू की तरह जागने वाले लोग ”।
फिलहाल, सोसाइटी वाले चौकीदार के फोन में भी Instagram install कर रहें हैं।




