बड़ी खबर आ रही है उदयपुर से जहाँ घूमने आया कपल सुबह 6 बजे पहुंच गया मगर होटल का चेकइन 2 बजे का था इस बीच कपल ने पूरा शहर घूम लिया और बिना होटल गए वापिस लौट आया
फॉक्सी से बात करते हुए कपल ने कहा “फ्लाइट सस्ती लो तो होटल चेकइन टाइम तक इंतज़ार करना पड़ता है, चेकइन टाइम के समय की लो तो फ्लाइट महंगी पड़ जाती है, हम करे तो करे क्या जाये तो जाये कहाँ?”।
फ़िलहाल, कपल की फ्लाइट डिले हो गई है और वो अब वापिस होटल जा रहा है।




