बड़ी खबर आ रही है जोधपुर से जहाँ एक डॉक्टर हर मरीज़ को बड़े अस्पताल में रिफर करते-करते इलाज करना ही भूल गया।
डॉक्टर मरीज़ की बिना पूरी बात सुने अपने काम बचाने के लिए बड़े अस्पताल में रिफर कर देता था यहाँ तक कि उसने अपने कंपाउंडर और नर्स तक को बड़े अस्पताल में रिफ़र कर दिया था जिसके बाद वो वहीं नौकरी करने लगे।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए डॉक्टर ने फ़ॉक्सी संवाददाता का सवाल सुने बिना उसे भी बड़े अस्पताल रिफर कर दिया।
फ़िलहाल, वापस इलाज सीखने के लिए डॉक्टर ने खुद को भी बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।




