चाय बनाने रख के युवक चाय के उबलने तक चले गए चाय पीने

बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहाँ दो युवक चाय चढ़ा कर उसके उबलने का इंतज़ार करते हुए बहार चाय पीने चले गए।

दरअसल, युवकों को चाय की ऐसी लत थी कि वो हर दस मिनट में चाय पीते थे ऐसे में जब चाय बनने में दस मिनट से ज़्यादा समय लगा तो वो धीमीं आंच करके बहार टापरी में चाय पीने चले गए, चाय पीते-पीते भी ज़्यादा समय लगने पर युवकों ने एक-एक कप और और चाय पी ली|

फाक्सी से बात करते हुए भी “फाक्सी रिपोर्टर के सवाल खत्म होने का इंतज़ार करते-करते युवक चाय पीने लगे“।

फ़िलहाल, युवक शाम की चाय के इंतज़ार में चाय पी रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *