प्लान बना कर कैंसिल करना भूले, चार दोस्त गलती से पहुंचे गोवा

बड़ी खबर आ रही है इंदौर से जहाँ चार दोस्तों ने गोवा का प्लान बनाया और फिर उसे कैंसल करना ही भूल गए जिसके बाद चारों को गोवा घूमना पड़ा।

दरअसल, चारों दोस्त हर हफ़्ते कोई प्लान बनाते थे और फिर उनमे से ही कोई उसे कैंसिल कर देता, हालाकि, इस बार सब अपने काम में इतने बिजी हो गए कि प्लान कैंसिल करना ही भूल गए और उन्हें मजबूरन गोवा घूमना पड़ गया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए दोस्तों ने एक दूसरे कहा “ ओ प्लान कैंसिल करने की याद नहीं आई तुझे जस्सी”।

फिलहाल, चारों दोस्त वाटरपार्क वाली बकचोदी शुरू होने का वेट कर रहे हैं ताकि उसका प्लान बनाकर कैंसिल कर सकें ।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *