नहीं निकली धूप तो युवक ने मुंह से पोछकर वापस डब्बे में डाली सनस्क्रीन

बड़ी खबर आ रही है फरीदाबाद से जहां धूप नहीं निकली तो युवक ने मुंह से पोछकर सनस्क्रीन वापस डब्बे में डाल दी।

दरअसल, गमछे से मुंह ढक के धूप में निकलने वाले युवक की गर्लफ्रेंड बनने पर उसे पता चला कि टैनिंग से बचने के लिए तो सनस्क्रीन लगानी होती है। लेकिन सनस्क्रीन की कीमत देख उसने मजबूरन EMI पर एक सनस्क्रीन खरीद ली। ऐसे में जब वो गर्लफ्रेंड से मिलने सनस्क्रीन लगाकर निकला तो उसने देखा कि आज तो धूप ही नहीं निकली, तो उसने सनस्क्रीन वेस्ट न हो इसलिए मुंह से पोछ कर वापस डब्बे में डाल दी।

युवक की इस हरकत पर फॉक्सी से बात करते हुए गर्लफ्रेंड ने कहा, “ यो जो गरीब हो ना आदमी यो साला अपनी आदत से गरीब हो “।

फिलहाल, अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को देखते हुए युवक अपनी गर्लफ्रेंड की ही सनस्क्रीन चुरा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *