सुबह से इलेक्शन रिजल्ट देखने वाला युवक का आया रिजल्ट, फिर हुआ फेल

बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ सुबह से इलेक्शन रिजल्ट देखने वाले युवक का ख़ुद का रिजल्ट आया तो वो फिर फेल हो गया।

दरअसल, युवक पढ़ाई के समय भी इंस्टाग्राम और यूट्यूब कमेंट सेक्शन में अपनी पार्टी को सपोर्ट करता था और दूसरी पार्टी वालों से लड़ता था ऐसे में इलेक्शन रिजल्ट के दिन वो सुबह 6 बजे उठ गया जबकि वो ख़ुद की पढ़ाई के लिए आज तक 12 बजे के पहले नहीं उठा ऐसे में वो इलेक्शन रिज़ल्ट देख ही रहा था कि उसका ख़ुद का रिजल्ट आ गया और वो फिर फ़ेल हो गया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “नेता भी कभी एक बार में पास नहीं होते, इट्स ओके”।

फ़िलहाल, युवक अपने दोस्तों को फ़ोन लगा रहा है ताकि उनके नंबर जोड़ कर गटबंधन से वो पास हो जाए।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *