जाम में घंटों फंसे कैब ड्राइवर और युवक बने पक्के दोस्त, जाम खुलते निकले गोआ ट्रिप पर

बड़ी खबर आ रही है मुंबई से जहाँ घंटों जाम में फंसा एक युवक और कैब ड्राइवर इतने पक्के दोस्त बन गए कि जाम खुलते ही गोवा ट्रिप पर निकल गए।

दरअसल, युवक कैब ड्राइवर से OTP के लेन-देन के अलावा कभी कोई बात नहीं करता। ऐसे में आज इतना लंबा जाम लग गया कि दोनों में बातचीत शुरू हो गई और दोनों को पता चला कि उनका म्यूज़िक टेस्ट, दारू में टेस्ट और यहाँ तक कि पॉलिटिक्स का टेस्ट भी बिल्कुल सेम है और दोनों पक्के दोस्त बन गए और जाम खुलते ही गोवा निकल गए।

फ़ॉक्सी से बात करते “समय भी दोनों एक-दूसरे से इतनी गालियाँ देकर बात कर रहे थे कि मानो कोई स्टैंडअप कॉमेडी शो चल रहा हो“।

फिलहाल, युवक अपने दोस्त से अपनी बंदी को घुमाने के लिए उसकी कैब मांग रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *