पंजाब सुधारेगी अपनी गलती, इस शशांक सिंह की जगह लाएगी दूसरा शशांक सिंह

बड़ी खबर आ रही है धर्मशाला से जहाँ आज पंजाब के हारने के बाद उनके ओनर्स अपनी गलती सुधारने का फैसला लेते हुए इस शशांक सिंह की जगह दूसरा शशांक सिंह लाना तय किया है |

दरअसल, आज पंजाब ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाये जिसमे प्रियांश आर्य ने 56, श्रेयस ईयर ने 59 और मिचेल स्टार्क  ने 57 रनों का योगदान दिया| वहीँ गलती से टीम में आये शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ एक भी रन नहीं बनाये| जवाब में बत्तींगकारने आयी दिल्ली पहले शशांक सिंह को ग्राउंड में ढूंढती रही और फिर उनके न मिलने पर चारो ओर शॉट्स खेले, के एल राहुल ने मात्र 8 गेंदों में 9 रन बना दिए, कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने 56 और 51 रन बनाये, इम्पैक्ट प्लेयर यश ठाकुर ने 55 रनों का योगदान दिया जिसके चलते दिल्ली एक ओवर पहले ही मैच 3 विकेट से जीत गयी

फॉक्सी से बात करते हुए पंजाब ओनर्स ने कहा “कोई भी शशांक सिंह इसकी जगह आ कर खेल ले इससे ख़राब क्या ही खेलेगा“|

फ़िलहाल, फील्डिंग और बैटिंग में अपना योगदान देने के बाद शशांक सिंह अगले मैच के लिए बोलिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *