बड़ी खबर आ रही है मेरठ से जहाँ सरकार के वर्क फ्रॉम होम की पहल के चलते एक चोर ने अपने ही घर में चोरी कर डाली।
दरअसल, चोर कोविड के लॉकडाउन से थोड़ा उभरा ही था कि सरकार ने फिर एक बार वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दिया और ऐसे में देश के मदद के लिए चोर ने भी वर्क फ्रॉम होम करते हुए अपने ही घर में डाका डाल दिया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए चोर ने कहा “चोर हूँ, देशद्रोही नहीं”।
फ़िलहाल, चोर चोरी किया सामान वापिस रख रहा है ताकि कल वापिस वर्क फ्रॉम होम कर सके।




