अर्जुन कपूर करेंगे सौरभ द्विवेदी की अगली फिल्म प्रोड्यूस

दोस्तों, कर्तव्य फिल्म से अपनी एक्टिंग डेब्यू करने के बाद सौरभ द्विवेदी ने अपनी अगली फिल्म भी साइन कर ली है, जिसे अर्जुन कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं। दरअसल, बॉलीवुड के सबसे खराब एक्टर होने के चलते अर्जुन कपूर को इतना ट्रोल किया जाता है कि लोग बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्में देखने जाने की जगह उनका कमेंट सेक्शन पढ़कर ही लोटपोट हो जाते हैं। ऐसे में जब उन्होंने सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग देखी तो वो समझ गए कि बॉलीवुड में उनकी टक्कर का कोई आ गया है और उन्होंने सौरभ के साथ फिल्म साइन कर ली, ताकि लोग सौरभ द्विवेदी की खराब एक्टिंग देख, अर्जुन कपूर की एक्टिंग भूल जाएं और सौरभ को ट्रोल करना शुरू कर दें। फॉक्सी से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, “सौरभ ने देश की पॉलिटिक्स तो बहुत देखी है, पर अब उसे बॉलीवुड में आके पता चलेगा कि असली पॉलिटिक्स क्या होती है“।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *