घरवालों से डर-डर के रहने से परेशान युवक रहने लगा अकेला, अब रह रहा है मेड से डर-डर के

बड़ी खबर आ रही है गुरुग्राम से जहाँ घरवालों से डर-डर के रहने से परेशान युवक अकेले रहने लगा और अब मेड से डर-डर के रहता है।

दरअसल, युवक के घरवाले उसे हमेशा टोकते रहते थे जैसे पानी भर के फ्रिज में रखो, बर्तन वापस सिंक में रखो, कपड़े अपनी जगह पर रखो, जिससे परेशान होकर वह अकेले फ्लैट लेकर रहने लगा और उसने सभी कामों के लिए मेड लगवा ली। लेकिन फिर युवक मेड से ही डर-डर के रहने लगा। किसी दिन दोस्त आ जाए तो मेड से दो लोगों का खाना बनवाने की जगह दोस्त को खिला खुद खाली पेट रह जाता, बर्तन ज्यादा हो जाते तो मेड के आने से पहले आधे बर्तन खुद धो देता, घर ज्यादा गंदा हो जाता तो उसके आने से पहले आधी सफाई कर देता।

फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “समझ नहीं आ रहा मैंने उसे नौकरी पे रखा है या उसने मुझे।”

फिलहाल, युवक घर वापस जाना चाहता है लेकिन डर के मारे मेड को बता नहीं पा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *