बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहाँ शाम 4 बजे की चाय न मिलने पर युवक ऐसा बेहोश हुआ कि उसे होश में लाने के लिए डॉक्टर को ड्रिप से चाय चढ़ानी पड़ गई।
दरअसल, युवक को बचपन से ही रोज शाम 4 बजे चाय पीने की आदत थी। ऐसे में इस भीषण गर्मी में उसके घरवालों ने शाम में चाय की जगह कुछ ठंडा पीने का सोचा, जो सुनते ही युवक चक्कर खाते हुए बेहोश होकर गिर गया और 4:30 बजे तक भी चाई ना मिलने पर जब उसकी हालत और बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी बीमारी पता चलने पर पहले तो डॉक्टर ने उसके मुँह पर चाय के छींटे मारे, जिससे उसके शरीर में हरकत दिखी। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे 3 बोतल चाई ड्रिप से चढ़ाई तब जाकर कहीं वो होश में आया।
फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “अरे मैं तो ऑलमोस्ट मर गया था और मुझे स्वर्ग दिखने लगा था, जहाँ कोई काम-धाम नहीं, बस बैठे रहो, चाय पियो… इसकी बहन की, मजे ही मजे।”
फिलहाल, युवक डॉक्टर की prescribe हुई चाई को चाय के साथ ले रहा है।




