दोस्तों, बॉलीवुड में स्पाई होने के शक के चलते बॉलीवुड ने रणवीर सिंह को बैन कर दिया है। दरअसल, धुरंधर में रणवीर सिंह को as a spy देखने के बाद लोग बॉलीवुड की गज़ब बेइज़्ज़ती करने लगे थे। जिससे बॉलीवुड को शक हुआ कि कहीं फिल्म की तरह ही रणवीर सिंह बॉलीवुड में भी स्पाई बनके पुराने बॉलीवुड को बर्बाद करने तो नहीं आए, और उन्होंने फ़रहान अख्तर की डॉन 3 छोड़ने को मुद्दा बनाते हुए रणवीर सिंह को बॉलीवुड से ही बैन कर दिया। फिलहाल, फ़रहान अख्तर ने सौरभ द्विवेदी के साथ डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर दी, जिसका पहला डायलॉग है “डॉन का इंतज़ार तो 11 राष्ट्रों की पुलिस कर रही है मित्र, लेकिन डॉन को पकड़ना कठिन ही नहीं, असंभव है मित्र।”
बॉलीवुड में स्पाई होने के शक के कारण बॉलीवुड ने रणवीर सिंह को किया बैन




