बड़ी खबर आ रही है बेंगलुरु से जहाँ एक युवक ने बदन दर्द दूर करने के लिए मसाज करवाया तो मसाज से और दर्द होने लगा।
दरअसल, हफ़्ते भर जॉब, जिम और घर के काम के कारण युवक का वीकेंड तक पूरा शरीर दर्द करने लगा। जिसके चलते युवक ने अपने भांजे को अपने ऊपर चलने को कहा मगर उससे तो उससे उसका दर्द और बढ़ गया।जिसके बाद उसने दर्द दूर करने के लिए मसाज करवाया, लेकिन मसाज करवाते ही उसका शरीर और ज्यादा टूटने लगा।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “ साला ये दर्द काहे खत्म नहीं होता बे ”।
फ़िलहाल, युवक मसाज का दर्द दूर करने के लिए फिजियोथेरेपी करवा रहा है जिससे उसे और दर्द हो गया है।




