बड़ी खबर आ रही है मुंबई से, जहां किराए का घर ढूंढते-ढूंढते एक युवक खुद ब्रोकर बन गया।
दरअसल, युवक नया-नया मुंबई शिफ्ट हुआ था और किराए पर घर ढूंढ रहा था। लेकिन किसी फ्लैट में बैचलर्स अलाउड नहीं होते, कहीं नॉन-वेज अलाउड नहीं होता, कहीं लड़कियों को लाना अलाउड नहीं होता, और अगर कहीं सब कुछ अलाउड होता, तो इतना किराया होता कि कुछ करने के पैसे ही नहीं बचते। ऐसे में युवक ने इतने घर देख लिए और उसका इतने मकान मालिकों से कॉन्टैक्ट हो गया कि वह खुद ब्रोकर बन गया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “जिनके खुद के सपने पूरे नहीं होते, वो दूसरों के सपने पूरे करते हैं।”
फिलहाल, युवक शादी के लिए लड़कियां देख रहा है और उसके पास अब इतनी कुंवारी लड़कियों के कॉन्टैक्ट हो गए हैं कि वह खुद का मैरिज ब्यूरो खोल रहा है।




