अल्फा के रिलीज़ के लिए ज़ोर-शोर से शुरू हुई तैयारियाँ

दोस्तों, आलिया भट्ट की अल्फा की रिलीज़ डेट 3 जुलाई के लिए स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में सिक्योरिटी बढ़ाई जा रही है। दरअसल, 3 जुलाई को सब के सब अल्फा मूवी बंक मारकर स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले हैं। हालात तो ये हैं कि ऑफिस वालों ने अपनी फ्राइडे की सिक लीव तक कैंसल कर दी है, वहीं कट्टर बेरोज़गार भी 3 जुलाई को इंटरव्यू देने के लिए निकलने वाले हैं। जिस कारण हर जगह ज़रूरत से ज़्यादा भीड़ हो सकती है, और कोई धक्का-मुक्की या भगदड़ न मचे, इसलिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। फ़िलहाल थिएटर खाली होने के कारण रोमांस करने अल्फा की टिकट लेकर थिएटर न जाना पड़े, इसलिए सारे के सारे कपल्स भी ब्रेक-अप कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *