दोस्तों, घी के बाद राजकुमार राव का करियर भी खत्म है। दरअसल, आउटसाइडर राजकुमार राव सौरव गांगुली की बायोपिक कर रहे हैं, जिसको और ज़्यादा रियलिस्टिक बनाने के लिए उसमें ग्रेग चैपल का रोल करण जौहर करने वाले हैं, जो कि जैसे बॉलीवुड में आउटसाइडर्स का करियर खत्म करते हैं, वैसे ही फिल्म में सौरव गांगुली का करियर खत्म करेंगे। करियर खत्म होने की शुरुआत पहले पोस्टर से ही हो चुकी है, जिसका लोग खूब मज़ाक उड़ा रहे हैं क्योंकि वो AI से इतनी खराब तरीके से जनरेट करवाया गया है कि उसे देखकर लगता है कि राजकुमार राव का ChatGPT सब्सक्रिप्शन भी खत्म है।
राजकुमार राव का करियर खत्म है




