रवि किशन बनेंगे GenZ डिपार्टमेंट के मंत्री

दोस्तों, स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद सरकार ने GenZ से नज़दीकियाँ बढ़ाने के लिए नया GenZ मंत्रालय बनाया है, जिसके मंत्री लॉर्ड रवि किशन होने वाले हैं। दरअसल, रवि किशन की एक्टिंग, उनका डांस और सिंगिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे GenZ तो पसंद कर ही रही है और तो और उन्हें अब हॉलीवुड से भी ऑफर्स आए जा रहे हैं। ऐसे में रवि किशन हॉलीवुड के लिए निकलने ही वाले थे कि उन्हें सरकार ने GenZ का मंत्री बनाने की रिक्वेस्ट की और रवि किशन ने हॉलीवुड वालों को कह दिया कि “सिस्टम को मैसेज आया है कि आपको तुरंत देश की ड्यूटी के लिए बुलाया जा रहा है” और ये कहकर उन्होंने सीधा GenZ मंत्रालय की लॉन्च पार्टी में डांस करते हुए एंट्री मार दी।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *