रिश्तेदारों के पैर छू छू कर बेरोजगार युवक ने कमा लिए अपने जॉब वाले दोस्तो के पैकेज से भी ज्यादा पैसे

बड़ी खबर आ रही है जयपुर से जहाँ एक बेरोजगार युवक ने अपने रिश्तेदारों के पैर छू-छू कर अपने नौकरी वाले दोस्तों के पैकेज से भी ज्यादा पैसे कमा लिए।

दरअसल, युवक को घरवालों ने बचपन से ही ट्रेनिंग दे रखी थी कि कैसे बड़ो का सम्मान करना, उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेना है और वो जो पैसे दे उसे मम्मी के हाथ में संभाल कर रखने के लिए दे देना है। ऐसे में जब युवक के अलावा उसके सारे दोस्तों की प्लेसमेंट हो गई तो उसे अपने बचपन से ही की हुई ट्रेनिंग याद आयी और उसने रिश्तेदारों के पैर छूकर पैसे कमाने को ही अपना धंधा बना लिया।जो इतना अच्छा चल गया कि उसने एक महीने में ही अपने दोस्तों के एनुअल पैकेज से भी ज्यादा कमा लिया।

फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने फॉक्सी संवाददाता के भी पैर छू लिये।

फिलहाल, युवक की कमाई देख उसके सारे दोस्त उसके पैर छू रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *