दोस्तों, आमिर खान रवि किशन की बायोपिक बनाने वाले हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों से फ्लॉप पे फ्लॉप देने के बाद आमिर खान के पास पैसा और पहचान दोनों कम हो गए हैं। ऐसे में जब उन्होंने हमारे ज़माने के फिलॉसफ़र सर रवि किशन की लाइफ़ एडवाइस सुनी, तो उन्होंने रवि किशन की ही बायोपिक बनाने की सोची, क्योंकि उससे उनकी “पैसान” काफ़ी बढ़ जाएगी, एंड देन मनी विल फॉलो, माय ब्रदर। फ़ॉक्सी सूत्रों की मानें तो इस फ़िल्म में आमिर के बेटे चुनैद्द खान पॉडकास्ट वाले सीन में राज शमानी का रोल करेंगे। फ़िलहाल, आमिर खान बायोपिक के पहले गाने “तोहर लहंगा उठा देब रिमोट से” पर डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
आमिर खान बनाएंगे रवि किशन की बायोपिक




