FDA ने अपना नोटिस लिया वापस

दोस्तों, शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने पान मसाला प्रमोट करने के लिए जो नोटिस दिया था, उसे वापस ले लिया है। दरअसल, FDA ने जब इन तीनों की आखिरी फिल्में देखीं तो वो समझ गए कि पान मसाला से भी ज्यादा तेज़ कैंसर तो लोगों को ये फिल्में देखकर हो जाएगा। इसलिए उन्होंने पान मसाला वाला नोटिस कैंसल करके उनकी फिल्मों के खिलाफ नोटिस भेज दिया। फिलहाल, FDA के इस एक्शन को देखते हुए आमिर खान अपने बेटे चुनैड के साथ फिल्में बनाने की जगह पान मसाला के ऐड करने जा रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *