दोस्ती, यश की टॉक्सिक ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जहाँ पहले शो के साथ ही टॉक्सिक ने अपनी डॉमिनेंस दिखाई और सबसे ज़्यादा ऑडियंस को बीच में ही भगाने वाली फ़िल्म बन गई। वहीं शाम होते-होते, फ़िल्म ने थिएटर्स में सबसे ज़्यादा पॉपकॉर्न बिकवाने का रिकॉर्ड भी बना दिया, क्योंकि लोग चलती मूवी छोड़-छोड़कर पॉपकॉर्न खरीदने जा रहे थे। और रात तक तो टॉक्सिक ने इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया में आज तक सबसे ज़्यादा ऑडियंस को सुलाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। फिलहाल, टॉक्सिक, टिकट बुक करके भी सबसे ज़्यादा ना आने वाली ऑडियंस का रिकॉर्ड बनाने जा रही है।
टॉक्सिक ने तोड़े सारे रिकॉर्ड




