बेटे ने किया बाप का नाम रोशन तो बाप ने निकाला बेटे को घर से, बाप था इंट्रोवर्ट

बड़ी खबर आ रही भोपाल से जहाँ एक बेटे ने बाप का नाम रोशन किया तो बाप ने उसे घर से ही निकाल दिया क्योंकि बाप इंट्रोवर्ट था।

दरअसल, इंट्रोवर्ट बाप ने ख़ुद लाइफ में कुछ नहीं उखाड़ा था ताकि लोग उससे बात ना करें और ना उसकी सफलता की कहानियाँ बने। ऐसे में जब बेटे ने बाप का नाम रोशन किया, तो दोस्त, रिश्तेदार और मीडिया के तमाम लोग बाप से बात करने पहुँच गए। जिससे परेशान इंट्रोवर्ट बाप ने गुस्से से बेटे को घर और जायदाद दोनों से बेदखल कर दिया।

फ़ॉक्सी से भी इंट्रोवर्ट पिता ने बात ही नहीं की।

फ़िलहाल, इंट्रोवर्ट बाप अपने दूसरे बेटे की पढ़ाई लिखाई छुड़वा के उसे घर बिठा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *