स्कूल ख़त्म होने के सालों बाद भी आया एग्जाम छूटने का सपना तो डर के मारे चार दिन से नहीं सोया युवक

बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहाँ एक युवक को स्कूल ख़त्म होने के सालों बाद भी एग्जाम छूट जाने का सपना आया तो वो डर के मारे चार दिन से सोया ही नहीं।

दरअसल, स्कूल के समय से ही युवक को एग्ज़ाम्स का ऐसा ट्रॉमा था कि एग्ज़ाम्स का नाम सुनकर उसकी रूह काँप जाती थी ऐसे में जब उसे एग्जाम छूटने का सपना आया तो उसे दोबारा वो सपना ना आ जाए इस डर के मारे वो चार दिन से नहीं सोया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने फ़ॉक्सी संवाददाता से कहा “मुझे मारो पीटो, पानी के छींटें मारो मगर मुझे सोने मत दो”।

फिलहाल उसका बाप, उसके सोने का इंतेज़ार कर रहा है ताकि सपने में फेल होते ही उसे बेल्ट से पीट सके।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *