युवक से सबकुछ माँगने वाले उसके दोस्त ने उसकी नौकरी लगते ही माँग ली उसकी नौकरी

बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ एक युवक से हर एक चीज़ माँगने वाले उसके दोस्त ने उसकी नौकरी लगते ही उससे उसकी नौकरी भी माँग ली।

दरअसल, बचपन से ही युवक जो भी खरीद के लाता, वो उसके दोस्त को पसंद आ जाती और वो उससे माँग लेता। ऐसा कर-करके दोस्त ने स्कूल और कॉलेज पूरा, युवक के ही कपड़े, जूते, बाइक, बेल्ट और कच्छा तक मांग-मांग के निकाल दिया। ऐसे में जब युवक की नौकरी लगी तो आदत से मजबूर बेरोजगार दोस्त ने उससे उसकी नौकरी भी माँग ली।

फॉक्सी से बात करने से पहले ही “दोस्त ने युवक से फॉक्सी से बात करने का मौका भी माँग लिया“।

फिलहाल, युवक शादी के लिए लड़की देखने गया है और लड़की पसंद होते हुए भी हां करने से डर रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *