बड़ी खबर आ रही है नोएडा से जहाँ एक युवक ने ऑफिस की कॉफी पी-पीकर अपना CTC डबल कर लिया।
दरअसल, युवक की रो-पीटकर 2.8 LPA के CTC की नौकरी लगी थी। ऐसे में टपरी पर उधारी की चाय पीने वाले युवक को जब ऑफिस में चमचमाती कॉफी मशीन दिखी तो पहले तो कुछ दिन उससे कॉफी निकली ही नहीं लेकिन जब निकली तो रुकी ही नहीं। वो हर थोड़ी-थोड़ी देर में कॉफी पीने के साथ-साथ बोतल में भरकर घर भी ले जाने लगा और साल भर में ही अपनी सैलरी के जितनी कॉफी पी गया और उसका CTC डबल हो गया।
फॉक्सी से बात करते हुए HR ने कहा, “मिस्त्री मान जाओ, मैं ये कह रही मान जाओ काम करने से”।
फिलहाल, ऑफिस की कॉफी मशीन खराब हो गई है और युवक दूसरी नौकरी ढूँढ रहा है।




