मांगी हुई बाइक दोस्त ने तीन साल बाद लौटाई

बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहां एक दोस्त ने युवक की मांगी हुई बाइक उसे 3 साल बाद लौटाई।

दरअसल, नौकरी लगते ही युवक ने EMI पर बाइक खरीदी। लेकिन जब दोस्त के साथ डिलीवरी लेने पहुंचा तो दोस्त ने शोरूम से ही बाइक चलाने को मांग ली और फिर युवक जब भी बाइक मांगता तो बहाने बना देता जैसे कि मम्मी को मार्केट लेकर जाना है, बंदी को घुमाने ले जाना है या आज ही 200 का पेट्रोल डलवाया है, खत्म करके दूंगा, और ये सब करते-करते 3 साल निकल गए।

फॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा, “3 साल से बाइक की EMI चलती रही लेकिन बाइक चलाने को नहीं मिली “।

फिलहाल, अपनी ही बाइक वापस मिलने की खुशी में दोस्त युवक से पार्टी ले रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *