दोस्तों, एमएस धोनी की बायोग्राफी का दूसरा पार्ट बनने वाला है, जिसका नाम होगा एमएस धोनी, द इरफ़ान टोल्ड स्टोरी। जिसमें इरफ़ान पठान द्वारा बताई गई बातें, जैसे कि धोनी सिर्फ़ उनका ही सिलेक्शन करते थे जो उनके लिए हुक्का बनाता था, वो दिखाया जाएगा। हालांकि, इस खुलासे के बाद बीसीसीआई ने भी अब उन्हीं प्लेयर्स को सिलेक्ट करने का डिसीजन लिया है जो हुक्का अच्छा बनाते हैं, क्योंकि परफ़ॉर्मेंस के बेसिस पर सिलेक्ट करके तो इंडियन टीम हार ही रही है, जबकि धोनी हुक्के के दम पर टीम सिलेक्ट करते थे और वो जीत जाती थी। इस खुलासे के बाद फॉक्सी से बात करते हुए “युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अपने बेटे के कैंसर का पूरा इल्ज़ाम धोनी की हुक्का पीने की आदत पर लगाया है। फ़िलहाल, फ़िल्म के मेकर्स धोनी की परमिशन माँगने से पहले उनके लिए हुक्का बना रहे हैं“।
MS Dhoni की बायोग्राफी की बनेगी सीक्वल
