टॉयलेट में बैठे फोन चला रहे युवक को दो घंटे बाद याद आया वो तो एग्जाम में चीटिंग करने आया था

बड़ी खबर आ रही है फरीदाबाद से जहां टॉयलेट पर बैठे फोन में रील्स देख रहे युवक को दो घंटे बाद याद आया कि वो तो एग्जाम में फोन से चीटिंग करने टॉयलेट आया था।

दरअसल, युवक पूरे महीने “अभी तो वॉर चल रही”, “अभी तो होली है”, “अब गैस खत्म है”, “नवरात्रे हैं”, “ईद है” आदि बहाने बनाकर पढ़ने की जगह रील्स देखता रहता था। ऐसे में एग्जाम आने पर उसने टॉयलेट में फोन रखकर चीटिंग का प्लान बनाया। लेकिन उसे रील देखने की ऐसी आदत लगी थी कि फोन हाथ में आते ही वो एग्जाम भूल रील्स देखने लगा।

फॉक्सी से बात करते हुए उसके भरोसे ही एग्जाम देने आए उसके दोस्त ने कहा, “तुझे एग्जाम की याद नहीं आई, जस्सी?”।

फिलहाल, रिजल्ट देखने के लिए उठाए फोन में भी युवक रील देखने लग गया है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *