मुँह पर तलविंदर का पेंट लगाकर तीन घंटे से दिशा पाटनी के साथ घूम रहा था युवक

दोस्तों, मुँह पर तलविंदर का पेंट लगाकर एक युवक 3 घंटे तक दिशा पाटनी का हाथ पकड़ के घूमता रहा। दरअसल, दिशा पाटनी सालों से युवक की क्रश थी और उनके साथ डेट पर जाना ही उसकी ज़िंदगी का एकमात्र मक़सद था। ऐसे में जब उसने देखा कि तलविंदर तो मुँह पर पेंट करके ही दिशा के साथ घूमता है तो वो भी मुँह पर सेम पेंट करके, अपने सभी दोस्तों को तलविंदर का फैन बना के, जहाँ वो दोनों घूम रहे थे वहाँ पहुँच गया और तलविंदर को उनके साथ सेल्फी, ऑटोग्राफ आदि लेने में बिज़ी कर खुद दिशा पाटनी का हाथ पकड़ के निकल गया। हालाँकि, जब दिशा ने उसे कुछ गा के सुनाने को कहा तो उसकी फटी आवाज़ ने उसकी पोल खोल दी। फिलहाल, तलविंदर तो युवक को कुछ नहीं कर रहे लेकिन मौनी रॉय दिशा पाटनी का हाथ पकड़ने के लिए युवक की जमकर धुलाई कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *