बड़ी खबर आ रही है चिन्नास्वामी स्टेडियम से जहाँ आज IPL 2026 के पहले मैच में ही अभिषेक शर्मा फॉर्म में लौट गए और आठ गेंदों में ताबड़तोड़ सात रन बनाकर थाला को ट्रिब्यूट दिया |
दरअसल, आज RCB ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी चुनी और बैटिंग करने आये दो भाई दोनों तबाही उतरे और फिर दो भाई दोनों अपनी पिलाई करवा कर वापिस पवेलियन लौट गए, ट्राविस हेड ने अपना फॉर्म बरक़रार रखा और ग्यारह रन बनाकर आउट हुए, SRH की इज्जत रखी ईशान किशन ने 38 गेंदों 80 रन बनाये, अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 45 रन बनाकर SRH का स्कोर 201 तक पहुंचा दिया, जवाब में RCB ने मैच को 16 ओवर में ही जीत लिया, कोहली ने 38 गेंदों में 69 मारे और इसी के साथ इतनी कम स्ट्राइक रेट के साथ चेज़ में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाडी भी बन गए| वहीँ पड़दीकल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाये|
फॉक्सी से बात करते हुए SRH के कप्तान इशान किशन ने कहा “जैसा अभिषेक शर्मा खेल रहा है इस साल तो पर्ची जेब में ही पड़ी रह जाएगी“|
फ़िलहाल, अभिषेक शर्मा फॉर्म सुधारने के लिए IPL में पाकिस्तानी खिलाडियों को लाने की मांग कर रहा है|




