अर्जुन कपूर और वरुण धवन को मिला हॉलीवुड से ऑफ़र

दोस्तों, अर्जुन कपूर और वरुण धवन दोनों को हॉलीवुड से फ़िल्म का ऑफ़र मिला है। दरअसल, अर्जुन कपूर के ज़बरदस्त ट्रोलिंग के बाद अब इंडियन्स वरुण धवन को ट्रोल कर रहे हैं। जिसने हॉलीवुड के डायरेक्टर क्रिस्टोफ़र नोलन का ध्यान इन दोनों की ओर खींच लिया और जैसे ही उन्होंने इन दोनों की एक्टिंग देखी वो समझ गए कि इनकी एक्टिंग अपने समय से कितने आगे है। फ़ॉक्सी से बात करते हुए नोलन ने कहा “आज जो लोग इनदोनों को ट्रोल कर रहे हैं वही आज से 10 साल बाद इन्हें अंडररेटेड बोलकर इनकी सारी फ़िल्में देखेंगे और कहेंगे की इन सर्च ऑफ़ गोल्ड वी लॉस्ट डायमंड्स “। नोलन ने अर्जुन कपूर और वरुण धवन दोनों को अपनी अगली फ़िल्म ओडिसी में रोल दिया है, जहाँ अर्जुन कपूर लाश का रोल करेंगे वहीं वरुण धवन टेढ़े, तिरछे पेड़ का।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *