दोस्तों, पुष्पा 2 के मेकर्स ने पुष्पा 3 के लिए अल्लू अर्जुन को अर्जुन कपूर से रिप्लेस कर दिया है। दरअसल, पुष्पा 2 के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन को देखने इतनी भीड़ आ गई कि वहां भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला की मृत्यु तक हो गई और अल्लू अर्जुन को जेल भी जाना पड़ा। पुष्पा 3 रिलीज़ के समय ऐसे किसी हादसे से बचने के लिए पुष्पा सीरीज के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन को अर्जुन कपूर से रिप्लेस कर दिया क्योंकि उन्हें देखने लोग तो छोड़ो, उनके खुद के घरवाले भी नहीं आएंगे। हालांकि, इस पर चिंता जताते हुए अल्लू अर्जुन ने फॉक्सी से बात करते हुए कहा कि “अर्जुन कपूर के होने से पुष्पा 3 की एंट्री टाइम तो कुछ नहीं होगा लेकिन अर्जुन कपूर की एक्टिंग देखते ही लोग जब अपनी जान बचाकर भागेंगे, तब भगदड़ ज़रूर मच जाएगी।”
भगदड़ ना होने के लिए पुष्पा 3 में होंगे अर्जुन कपूर
