बड़ी खबर आ रही है कानपुर से जहाँ रूम ले कर रह रहे बैचलर्स के घर जब उनके माता पिता आए तो उन्हें सामान छुपाने के लिए एक और रूम किराए पर लेना पड़ा।
दरअसल, चार दोस्त मिलकर एक रूम ले कर रह रहे थे और दिन भर दारू सुट्टा करते-करते उनके पास इतनी बोतलें और सिगरेट के पैकेट इकट्ठे हो गया थे कि कबाड़ी वाले के पास उनको ख़रीदने के पैसे कम पड़ गए, ऐसे में रूम में माता-पिता के आने की खबर सुनकर दोस्तों को सब छुपाने के लिए एक रूम और किराए पर लेना पड़ा।
फ़िलहाल, कमरा इतना साफ देख माता पिता वहां लड़कियों का आना जाना लगा रहता होगा सोच उन्हें पीट रहें हैं।




