भूत बंगला होगी दुनिया की पहली AI से लिखी मूवी

दोस्तों, अक्षय कुमार की भूत बंगला दुनिया की पहली AI से लिखी फिल्म होने वाली है। दरअसल, टाइगर श्रॉफ और वीर पहाड़िया जैसों के साथ काम करने के बाद अक्षय कुमार को फाइनली समझ आ गया कि उनका कैरियर तो रॉक बॉटम हिट कर चुका हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी पुरानी कॉमेडी फिल्मों का जादू रीक्रिएट करके कमबैक करने की सोची और AI में प्रॉम्प्ट डाल दिया कि अक्षय कुमार की 2000s जैसी कॉमेडी मूवी लिखो, और AI ने जो स्क्रिप्ट जनरेट की उसपे फिल्म बना दी। इसलिए फिल्म में राजपाल यादव का “मैं कोई मंदिर का घंटा हूं जो कोई भी बजा के चला जाता है” और अक्षय कुमार का “बहन डर गई, बहन डर गई” वाला फेमस डायलॉग भी है। फिलहाल, सलमान खान और आमिर खान भी अपना कमबैक करने के लिए अक्षय कुमार से यही वाला AI प्रॉम्प्ट मांग रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *