राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड

दोस्तों, राजपाल यादव की मदद करने के लिए पूरा का पूरा बॉलीवुड आगे आ गया है। जहां, शाहरुख खान ने उन्हें पैसे लेने के लिए आर्यन खान के क्रूज़ पर जाने को कहा, वहीं सलमान खान ने पैसे लेने उन्हें अपने फार्महाउस ही बुला लिया। आमिर खान ने तो उन्हें पैसे लेने के लिए अपने घर बुलाया लेकिन फिर सुनील ग्रोवर का एड्रेस दे दिया। रणवीर सिंह ने पैसे देने की जगह उन्हें स्पाई बनकर जेल से भगा लेने का ऑफर दिया, वहीं रणबीर कपूर ने तो कोई ऑफर नहीं दिया लेकिन उनके फैंस कह रहे हैं कि वो जेल जा रहे राजपाल यादव का रोल भी राजपाल यादव से अच्छा कर लेते। चंकी पांडे तक ने भी उन्हें UPI से पैसे भेजने का वादा किया, लेकिन आदत से मजबूर चंकी पांडे ने पेमेंट भेजने की जगह पेमेंट रिक्वेस्ट भेज दी। फिलहाल, राजपाल यादव को पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ का कॉल ये पूछने के लिए आया कि उन्हें आखिर 9 करोड़ का लोन मिला कहां से ताकि वो भी वहां जाकर लोन मांग सके।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *