दिल्ली सरकारी स्कूल में भविष्य के डॉक्टर तैयार होते देख डरे लोग, बढ़ी सेबों की बिक्री

नींबू के बढ़ते दाम से लोग हलकान हो रहे थे कि आज सुबह से सेबों की बिक्री भी आसमान छूने लगी है। सेबों की बिक्री इतनी क्यों बढ़ गई है लोग अचानक इतने सेब क्यों खाने लगे हैं? इसकी पड़ताल हमारे फॉक्सी रिपोर्टर ने की।

बीते दिन दिल्ली सरकारी स्कूल से आम आदमी पार्टी ने भविष्य के डॉक्टर साइंटिस्ट तैयार हो रहे हैं बोलकर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें बच्चों को मौसम बदलने के कारण और अन्य फैक्ट अपने से जो मन में आए बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां भविष्य के डॉक्टर साइंटिस्ट तैयार किए जा रहे हैं।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोगों में हड़कंप मच गया है। कुछ का कहना है कि ऐसे डॉक्टर पेट में अल्सर से उठने वाले दर्द का इलाज लिम्का पी लो ठीक हो जाएगा बोलकर करेंगे। लोगों ने यह सब देखकर अपनी डाइट में एक सेब रोज शामिल कर लिया है। ऐसा कर के वो सब भविष्य में होने वाली बीमारियों और भविष्य में तैयार होने वाले डॉक्टर्स के गिरोह से बचने के लिए कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *