श्रीलंका की पूरी कोशिश के बाद भी पाकिस्तान नहीं कर पाई क्वालीफाई

बड़ी खबर आ रही है कैंडी से जहाँ आज श्रीलंका की तमाम कोशिशों के बाद भी पाकिस्तान सेम्फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

दरअसल, पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए श्री लंका को 65 रन से हराना था जिसके चलते पाकिस्तान ने सबसे पहले बाबर आज़म को ड्राप किया और फिर श्रीलंका ने बेकार बोलिंग, बेकार फ़ील्डिंग और कैचेस छोड़कर पाकिस्तान के 212 रन बनवा दिए, जवाब ने बैटिंग करने आए श्री लंका के शुरुआती बैट्समैन बहुत आसानी से आउट होते दिखे, मगर इसके बाद 7 नंबर जर्सी वाले कप्तान डासून शनका ने पाकिस्तान को जमकर धोया और न्यूज़ीलैंड क्वालीफाई हो गई।

फॉक्सी से बात करते हुए श्रीलंका के कप्तान ने कहा “हम तो डूबे सनम, तुम्हें भी ले डूबे ”।

फ़िलहाल, पाकिस्तानी अवाम “जस्टिस फॉर बाबर आज़म ” के पोस्टर बनवा रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *