ऋषभ पंत की बैटिंग से दुखी, LSG ओनर ने के एल राहुल की इनिंग देख मनाई खुशी

बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से जहाँ आज ऋषभ पंत की बैटिंग से दुखी, LSG ओनर ने के एल राहुल की इनिंग देख खुशी मनाई।

दरअसल, आज दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर लखनऊ को बैटिंग के लिए बुलाया और फिर “मैं एक्सपर्ट हूँ मुझे सब आता है” बोलकर ऋषभ पंत बैटिंग करने आ गए और थाला को ट्रिब्यूट देते हुए 7 रन बनाकर वापिस लौट गए। मिशेल मार्श और अब्दुल समद की बदौलत लखनऊ 141 रन बनकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बैटिंग करने आई दिल्ली के के एल राहुल ताबड़तोड़ बिना रन बनाये पवेलियन लौट गए। रिज़वी ने 47 गेंदों में 70 रन बनाकर दिल्ली को 6 विकेट से जीता दिया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए LSG ओनर ने कहा “के एल राहुल अपना ही स्पाई है दिल्ली में”।

फ़िलहाल, LSG ओनर ऋषभ पंत को भी स्पाई बनाकर दूसरी टीम में भेजने का प्लान बना रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *