फेमिनिस्टों का चंद्रयान को लेकर विरोध, कहा ‘रोवर’ ही क्यों ‘रो-वधु’ क्यों नहीं?

भारत देश समय के साथ बदल रहा है और बदल रहे हैं यहाँ के लोग, ऐसे में कुछ लोग ऐसे हो गए हैं जिन्हे लगभग भारत की हर उपलब्धि से दिक्कत है, वो कुछ न कुछ बहाने बना कर भारत को कोसने लगते हैं|

ऐसा ही कुछ देखने को मिला आज जब चंद्रयान चन्द्रमा में लैंड करेगा और इतिहास रचेगा, ज्ञांत हो की ऐसा करने वाला भारत चौथा देश होगा और चन्द्रमा के दक्षिण पोल में उतरने वाला दुनिया का पहला देश| आप सोच रहे होंगे इस उपलब्धि से किसको तकलीफ हो सकती है|

दरअसल चंद्रयान का एक महत्वपूर्ण एवं अंतिम भाग है रोवर जो की चाँद में उतर कर वहां की भू स्थल की जांच करेगा ऐसे में कुछ नारीवादी महिलाओं और पुरुषों ने ये सवाल खड़ा कर दिया है की इसका नाम रोवर ही क्यों रखा गया रो-वधु क्यों नहीं|

ये सवाल सुनते ही इसरों के वैज्ञानिकों ने अपने बाल नोचने चालू कर दिए और कुछ ने तो मंगलयान में जाने के लिए अपने आप को मनोनीत कर दिया|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *