पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी लाये RCB को उसके फॉर्म में वापिस

बड़ी खबर आ रही है गुवाहाटी से जहाँ आज पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी RCB को उसके फॉर्म में वापिस ले आये|

दरअसल, आज RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बनाए, जिसमे सबसे अधिक रजत पाटीदार ने 63 रन बनाये वहीँ विराट कोहली ने आज अपनी स्ट्राइक रेट की जगह वैभव सूर्यवंशी की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बिना किसी छक्के की मदद से 16 गेंदों में 32 रन बनाये, और जब राजस्थान की बारी आयी तो वैभव सूर्यवंशी आतंक का दूसरा नाम बन कर आये और बुमराह के बाद हैज़लवुड को बोल दिया हैज़लवुड होगा अपने घर में और और सभी बूढ़े बड़े बोव्लेर्स को जम कर कूटा और 26 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाये, ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में 81 रन बनाकर राजस्थान को 18 ओवर में ही मैच जीता दिया और RCB को वापिस फॉर्म में लौटा दिया

फॉक्सी से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा “आज मैच लेट हुआ तो मैंने जल्दी सोने के लिए मैच जल्दी ख़त्म करवा दिया“|

फ़िलहाल, वैभव सूर्यवंशी को देख कर धोनी ने अपनी एंट्री एक हफ्ते और डिले कर दी है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *