दोस्तो, धुरंधर 2 की वजह से IPL पोस्टपोन हो गया है। दरअसल, हर साल IPL की वजह से बॉलीवुड की फिल्में पोस्टपोन हो जाती हैं। लेकिन इस बार आदित्य धर जो फिल्ममेकर बनने से पहले क्रिकेटर ही थे लेकिन नेपोटिज़्म की वजह से उन्हें BCCI से चांस नहीं मिला था। और उन्होंने BCCI से कहा था कि ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतक़ाम देखेगी। उन्होंने IPL से ठीक पहले धुरंधर 2 रिलीज़ कर दी जिसके चलते सब उसी की बात कर रहा है और IPL को तो कोई कुत्ता भी नहीं पूछ रहा।फॉक्सी से बात करते हुए BCCI ने फैंस से कहा “ओ तुझे IPL की याद नहीं आई जस्सी”। फिलहाल, अपनी गलती सुधारते हुए BCCI, आदित्य धर को मेरा बच्चा है तू कहते हुए IPL में खेलने के लिए बुला रही है ताकि वो अगले साल इससे भी बड़ी फिल्म रिलीज़ करके IPL के और L न लगा दे।
धुरंधर 2 की वजह से IPL हुआ पोस्टपोन




