दोस्तों, धुरंधर के मेकर आदित्य धर को देश भर में फ्यूल की कमी के कारण हौंसला, ईंधन, बदला वाले डायलॉग में से अब ईंधन निकालना पड़ रहा हैं।दरअसल, आदत से मजबूर आदित्य धर ने पीक डिटेलिंग करने के लिए जहां-जहां धुरंधर बैन थी वहां-वहां वार तो करवा दी, लेकिन उस चक्कर में अपने देश में ही ईंधन की कमी हो गई, जिसके चलते अब उन्हें हौंसला, ईंधन, बदला में से ईंधन निकालना पड़ रहा है, क्योंकि जब खाना कुक करने के लिए ही ईंधन नहीं मिल रहा है तो उन्हें फिल्म में कुक करने के लिए ईंधन कहां से मिलेगा।फॉक्सी सूत्रों की मानें तो “नया डायलॉग हौंसला, एथेनॉल, बदला हो सकता है“।
ईरान ने धुरंधर का डायलॉग करवाया चेंज




