रजनीगंधा बनाने वाली कम्पनी ने लिया फ़ैसला, जिस कर्मचारी के दांत लाल नहीं होंगे उसे देना पड़ेगा इस्तीफा।

नोएडा सेक्टर 3 स्थित रजनीगंधा की फैक्ट्री के कर्मचारियों को आज वार्षिक बैठक में हिदायत दी गयी कि बिना लाल दांतो के कर्मचारी को प्रोडक्शन एरिया में नहीं आने दिया जाएगा। अगर उन्हें अपना करियर बचाना है और कम्पनी के साथ भविष्य में अपनी सेवाएँ जारी रखनी है तो दांत लाल करवा के आए या नॉकरी छोड़ दे।

मामले की ज्यादा जानकारी के लिए हमारे फाक्सी रिपोर्टर लक्ष्मण फाटक ने नोएडा स्थित रजनीगंधा फेक्ट्री का रुख किया। कर्मचारियों से बात करने पर हमने पाया कि इस रजनीगंधा के इस तुग़लकी फरमान से फेक्ट्री के कर्मचारी नाखुश है, कुछ कर्मचारी नही चाहते है कि वो गुटखा खाना शुरू करें क्योंकि उन्हें शक था उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड छोड़ सकती हैं।

प्रोडक्शन इंचार्ज रिंगटोन बडवे ने इसका विरोध करने के लिए जब मैनेजर से कहा की वो गुटखा हरगिज नहीं खायेगा और मेरे पिता ने भी कहा था न कभी खाने दूंगा तो वो गुटखा कैसे खा सकता हैं। मैनेजर ने रिंगटोन बडवे के इस विरोध के स्वर को अपनी तौहीन समझा। और तुरंत उसे सुना दिया कि “निकल बड़वे कोई जरूरत नहीं रजनीगंधा फेक्ट्री को तेरी, पहली फुर्सत में निकल।

मैनेजर के इस रौद्र रूप को देखकर बाकी कर्मचारियों ने बिना सोचे तुरंत हामी भरली की वो गुटखा खाएंगे, बाकी बचे लोग जिनको गुटखे से ज्यादा ही एलर्जी थी उन्होंने फ़ैसला किया है की वो भी अपने लाल दाँत करेंगे चाहे उन्हें दाँत पर नेरोलक का ओयल पैंट ही क्यों न रगड़वाना पड़े।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *