MDH के मालिक महाशय चुन्नी लाल की बीवी, नयी नवेली दुल्हनों को करवा चौथ का व्रत रखने की असली तकनीक बताएगी

भारत में सभी औरतें अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। मगर इसके बावजूद भी कई महिलाओं की शिकायत थी उनके पति की आयु बहुत कम थी जब उनका देहांत हो गया । जिसपे कई बुद्धिजीवियों का कहना है की उन औरतों को व्रत सही ढंग से नहीं रखना आता।

मगर भारत में एक ऐसी महिला है जिसके व्रत रखने के तरीके पर कोई संदेह नहीं कर सकता। और वो औरत है एमडीएच के मालिक महाशय चुन्नी लाल की पत्नी। महाशय चुन्नी लाल की आयु इतनी ज़्यादा है की इनके जन्मदिन पर केक से ज़्यादा मोमबत्तियों पर खर्चा हो जाता है।

कई लोगों का तो मांनना है की अकबर की शादी में ये खुद खाना बनाने गए थे और अकबर को भोजन इतना पसंद आया की बक्शीश में उसने इन्हे एक लाल पगड़ी और पंद्रह सोने के सिक्के दिए थे। और इन्होने उन्ही सिक्कों को बेच कर अपना कारोबार शुरू किया था। और लाल पगड़ी तो वो आज तक पहनते हैं।

सभी महिलाएं चाहती है की उनके पति की उम्र भी महाशय चुन्नी लाल जितनी लम्बी हो। इसीलिए उन्होंने महाशय चुन्नी लाल की बीवी से करवा चौथ का व्रत रखने की सही तकनीक क्या है सीखने की मांग की है।

उनकी बीवी जो ज़्यादा तर मसाला पीसने में व्यस्त रहती है औरतों को व्रत की तकनीक सीखने के लिए मान गयी हैं। और टाइम की कमी होने के कारण उन्होंने एक 15 दिन का क्रैश कोर्स क्लासेज शुरू की हैं। जिसकी रजिस्ट्रेशन आप भी जल्द से जल्द कर सकते हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *